अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर गोहाना के धार्मिक और सामाजिक संगठन निकालेंगे शोभायात्रा
गोहाना :-19 जनवरी : 22 जनवरी को अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर रविवार को गोहाना शहर के प्रमुख धार्मिक और सामाजिक संगठन संयुक्त रूप से शोभायात्रा निकालेंगे। इस शोभायात्रा के पूरे पथ पर पुष्प वर्षा की विशेष व्यवस्था की गई है।
यह शोभायात्रा सेक्टर 7 स्थित भगवान परशुराम आश्रम से प्रारंभ और नगर परिक्रमा के बाद वहीं पूर्ण होगी। इस शोभायात्रा में जय मां बनभौरी सेवा मंडल, श्याम सेवा समिति, समाज कल्याण संगठन, अग्रवाल युवा सम्मेलन, एस. एस. जैन सभा, पंजाबी सेवा समिति, जे. सी. आई.-गोहाना स्टार, लायंस क्लब की गोहाना और गोहाना सिटी इकाइयां, गायत्री परिवार, निरंकारी मिशन, परशुराम सेवा समिति, वाल्मीकि सभा, हर घर तिरंगा फाउंडेशन, आहुति, संत नामदेव सभा, हिंदुस्तान सेवा संगठन, आर्य समाज, अग्रवाल सभा, मानव सेवा संघ, बर्फानी बाबा मित्र मंडल, पूर्वांचल पुरोहित संगठन, गोहाना वेलफेयर ग्रुप, भारत स्वाभिमान संगठन, पतंजलि सेवा समिति, संस्कार भारती, सेवा भारती, विद्या भारती, भारत विकास परिषद, विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल भाग लेंगे।
शोभायात्रा दोपहर बाद एक बजे से प्रारंभ होगी। शोभायात्रा में गीता विद्या मंदिर, बाल भारती विद्यापीठ, सत्यानंद पब्लिक स्कूल, एम. आर. पब्लिक स्कूल और जे. के. आर. पब्लिक स्कूल की झांकियां भी होंगी।


