गोहाना के गुढ़ा के राजकीय माध्यमिक विद्यालय परिसर में स्थित तीनों दफ्तरों में चोरी
गोहाना :-19 जनवरी: चोरों ने गांव गुढ़ा में एक ही परिसर में स्थित कथूरा खंड के बी.ई.ओ., और बी. आर. सी. कार्यालयों और राजकीय माध्यमिक विद्यालय में सेंध लगा दी। चोर दोनों अधिकारियों के कार्यालय से कीमत सामान और जरूरी दस्तावेज चोरी कर ले गए।
इसके साथ में राजकीय माध्यमिक विद्यालय से मिड-डे मील का राशन और उसे पकाने का सामान चोरी कर ले गए। पार्ट टाइम सफाई कर्मचारी विद्यालय में सफाई करने पहुंचा तो ताले टूटे मिले और सामान बिखरा हुआ था। उसने अधिकारियों को सूचना दी। विद्यालय की मुख्याध्यापिका वनिता बजाज की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया। चोरों ने लगभग छह माह पहले भी बी.ई.ओ. कार्यालय में सेंध लगाई थी।
मुख्याध्यापिका वनिता बजाज ने पुलिस को बताया कि उसके पास सुबह पार्ट टाइम सफाई कर्मचारी जगत सिंह का फोन आया और बताया गया कि विद्यालय में चोरी हुई है। वह विद्यालय पहुंची तो कमरों के ताले टूटे मिले और काँफी सामान नहीं मिला।
चोर विद्यालय से एक गैस सिलेंडर, 80 गिलास, दो जग, दूध मापने का यंत्र, 2 किलोग्राम दाल, 10 किलोग्राम छोले, 10 किलोग्राम राजमा, 10 किलोग्राम काले चने, 15 लीटर रिफाइंड ऑयल, 10 किलोग्राम घी व 25 किलोग्राम चीनी चोरी कर ले गए।
विद्यालय के साथ ही बी. ई. ओ. और बी. आर. सी. का कार्यालय भी है। चोर अधिकारियों के कार्यालय से इनवर्टर, बैटरी, जी.पी.एस., इनवर्टर, ग्लोबल प्रोजेक्टर, मॉनीटर, चार सी. पी. यू., दो प्रिंटर, हीटर, जरूरी दस्तावेज, एल.ई.डी., माउस, कुंजी बोर्ड, बायोमेट्रिक डिवाइस, स्टेशनरी व महत्वपूर्ण दस्तावेज चोरी कर ले गए।



