Breaking NewsGohanaSocial

हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन के गोहाना सब अर्बन सब डिवीजन की इकाई का त्रिवार्षिक चुनाव में पवन कुमार अध्यक्ष तो संदीप लठवाल बने सचिव

गोहाना :-19 जनवरी : सर्व कर्मचारी संघ से सम्बद्ध ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन के गोहाना सब अर्बन सब डिवीजन की इकाई का त्रिवार्षिक चुनाव सर्वसम्मति से हुआ। इस चुनाव में पवन कुमार अध्यक्ष तो संदीप लठवाल सचिव बने।

यह चुनाव गोहाना यूनिट के अध्यक्ष सुनील लठवाल और सचिव नीतेश शर्मा के पर्यवेक्षण में हुआ। राम दिया उपाध्यक्ष, अमित कुमार सह-सचिव, नरेश राठी कोषाध्यक्ष, हिमांशु कुमार, मोहित खान और रामधन संगठनकर्ता बने। नए पदाधिकारियों को शपथ सर्व कर्मचारी संघ की गोहाना इकाई के सचिव सुरेश यादव ने दिलाई।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

सुरेश यादव ने कहा कि अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ 16 फरवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल करेगा। इस हड़ताल में कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, पुरानी पेंशन नीति बहाल करने, एक्स ग्रेशिया की पॉलिसी लागू करना, ठेका प्रथा बंद करने आदि की मांग की जाएगी। इस अवसर पर जोगेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह, नवदीप कुमार, सत्यवान, गुलाब सिंह आदि भी मौजूद रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button