Breaking NewsGohanaSocial

हरियाणा रोडवेज के कर्मचारी 24 को पहिए के साथ जाम करेंगे पेन भी

गोहाना :-19 जनवरी: हरियाणा रोडवेज कर्मचारी साझा मोर्चा प्रदेश की भाजपा-जजपा गठबंधन की सरकार की वायदा खिलाफी के विरुद्ध 24 जनवरी को प्रदेश व्यापी हड़ताल करेगा। इस हड़ताल में रोडवेज के कर्मचारी सब डिपुओं और उप डिपुओं पर पहिए के साथ पेन भी जमा करेंगे। शुक्रवार को यह जानकारी मोर्चे के नेता तथा भारतीय कर्मचारी महासंघ से सम्बद्ध हरियाणा रोडवेज कर्मचारी यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अशोक खोखर ने दी।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि एक महीने पहले 24 दिसंबर को जब सी. एम. के आवास का घेराव किया गया था, उस समय सी.एम. के ओ. एस. डी. ने रोडवेज कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल से बातचीत की थी। इस वार्ता में ओ. एस. डी. ने भरोसा दिलाया था कि 10 जनवरी तक रोडवेज कर्मचारियों की सी. एम. से आमने-सामने की सीधी बातचीत करवा दी जाएगी। लेकिन 9 दिन ऊपर गुजर चुके हैं, लेकिन ओ.एस.डी. का वायदा अधूरा है।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button