Breaking NewsCrimeGohana

ड्राइवर ने गोहाना के बस स्टैंड से उखाड़े सरकारी योजनाओं के पोस्टर

गोहाना :-19 जनवरी : शहर के बस स्टैंड पर एक किलोमीटर स्कीम की बस के चालक ने बस पर लगे केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के स्लोगन सहित लगे पोस्टरों को फाड़ दिया।

इसको लेकर रोडवेज अधिकारी ने चालक पर सरकारी सामग्री को नष्ट करने सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने का आरोप लगाते हुए शहर थाना में शिकायत दी। इस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामाल दर्ज किया है।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

रोडवेज के गोहाना सब डिपो में कार्यरत उप निरीक्षक शेर सिंह ने पुलिस को बताया कि 17 जनवरी को किलोमीटर स्कीम की बस के चालक नीरज द्वारा बस पर अंकित सरकार के पोस्टरों को उखाड़ दिया। उनके अनुसार बस पर हरियाणा सरकार की उपलब्धियां एंव जन कल्याणकारी सूचनाएं, पी. एम. नरेंद्र मोदी, सी. एम. मनोहर लाल की गारंटी योजनाओं वाले स्लोगन बस के तीनों साइड पर लगे हुए थे, जिनको उखाड़ा गया है।

उनके अनुसार उन्होंने चालक की वीडियो भी बनाई है। उनका आरोप हैं कि चालक द्वारा सरकारी सामग्री को नष्ट किया गया है और सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button