Breaking NewsGohanaPoliticsReligion

हरियाणा में तो अभिवादन भी राम-राम कह कर होता है : इन्दुराज नरवाल

गोहाना :-18 जनवरी : भगवान श्रीराम सबके हैं और वह सब के मन में बसते हैं। यह कहना है कांग्रेस विधायक इंदुराज नरवाल का। उन्होंने स्मरण करवाया कि हरियाणा वह प्रदेश है, जहां परस्पर अभिवादन भी राम-राम कह कर होता है। किसान-मजदूर, व्यापारी हों या कोई दूसरा, सभी अपने काम की शुरुआते राम का नाम लेकर करते हैं। भगवान श्रीराम सारी सृष्टि के भगवान हैं, और भाजपा को चाहिए कि वह राम मंदिर पर सियासत न करके अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें।

बरोदा हलके के विधायक ने कहा कि भाजपा 2014 में अपनी सरकार बनने के बाद से अपने वादे पूरे नहीं कर पाई है और अब अपनी विफलताओं से लोगों का ध्यान भटकाने का काम कर रही है। श्रीराम का दायरा किसी राजनीतिक दल तक सीमित नहीं किया जा सकता। भगवान राम सबके हैं और सबके भीतर बसे हुए हैं।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

इन्दुराज नरवाल ने कहा कि भाजपा – जजपा के राज में प्रदेश में कर्जा 5 गुणा, 4 गुणा महंगाई, 3 गुणा बेरोजगारी और 2 गुणा अपराध बढ़े हैं। गठबंधन के नेताओं ने हमेशा जनसरोकार को नजरअंदाज करके सिर्फ सत्ता सुख भोगने की राजनीति की है। यहीं वजह है कि जो हरियाणा कांग्रेस कार्यकाल के दौरान प्रति व्यक्ति आय प्रति व्यक्ति निवेश, कानून व्यवस्था और रोजगार देने के मामले में देश का नंबर वन राज्य था। वो आज बेरोजगारी, अपराध, भ्रष्टाचार और नशे के मामले में नंबर वन बन गया है।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button