Breaking NewsGohanaSocial

नोटों से भरा पर्स लौटाने वाले हरियाणा रोडवेज गोहाना के परिचालक को किया सम्मानित

गोहाना :-18 जनवरी : गोहाना से खाटू श्याम जा रही हरियाणा रोडवेज की बस में परिचालक राम निवास पांचाल को नोटों से भरा हुआ पर्स मिला। परिचालक ने पर्स में मिले मोबाइल नंबर के आधार पर मालिक से संपर्क किया तथा बस की वापसी में लोहारू में अगले दिन पर्स सुरक्षित सौंप दिया। गुरुवार को राम निवास पांचाल को शहर में चोपड़ा कॉलोनी में आजाद हिंद देशभक्त मोर्चे द्वारा सम्मानित किया गया।

16 जनवरी को गोहाना के बस स्टैंड से खाटू श्याम की सीधी बस चली। बस के परिचालक राम निवास पोचाल और चालक रमेश कुमार थे। भिवानी से बस के आगे के लिए रवाना होने के बाद लोहारू के समीप सिंघानी गांव में बस से कुछ यात्री उतर गए। तभी राम निवास पांचाल की निगाह एक सीट के नीचे गई। वहां एक पर्स गिरा हुआ था । पर्स में मिले मोबाइल नंबर से पर्स के मालिक से संपर्क हो गया।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

17 जनवरी को जब बस वापसी में लोहारू के बस स्टैंड पर पहुंची, तब वहां पूरी तसल्ली करने के बाद राम निवास पांचाल ने उसके मालिक बलवंत सिंह को उनका पर्स सेफ सुपुर्द कर दिया। विशेष बात यह है कि पर्स नोटों से भरा हुआ था। राम निवास पांचाल ने नोट गिने भी नहीं। बलवंत सिंह ने ही पर्स खोलने के बाद तस्दीक की कि पूरे रुपए यथावत है। सब दस्तावेज और कैश सुरक्षित मिलने के बाद जब यात्री ने पांचाल को पुरस्कृत करना चाहा, परिचालक ने विनम्रतापूर्वक मना कर दिया।

गुरुवार को राम निवास पांचाल को आजाद हिंद देशभक्त मौर्चे ने सम्मानित किया। अध्यक्षता मोर्चे के मुख्य संरक्षक आजाद सिंह दांगी ने की। इस अवसर पर मुखत्यार सिंह दांगी, जगदीश दूहन, हरि किशन खत्री, मनजीत प्रजापति आदि भी मौजूद रहे। इससे पहले भी राम निवास पांचाल अनेक बार ईमानदारी का परिचय दे चुके हैं।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button