Breaking NewsCrimeGohana
गोहाना सिटी थाना पुलिस ने 57 हजार चुराने के दो आरोपीयों को किया गिरफ्तार
गोहाना :-17 जनवरी : गोहाना सिटी थाने की पुलिस ने उत्तर प्रदेश के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन पर आरोप है कि विष्णु नगर में एक रेहड़ी पर से 57 हजार रुपए चोरी किए थे। आरोपियों से चोरी की रकम में से 38 हजार रुपए बरामद कर लिए गए।
विष्णु नगर निवासी पारुल भटेजा पुत्र राम कुमार भटेजा ने 4 नवंबर को पुलिस को शिकायत की थी कि वह अपनी दुकान पर सामान बेच रहा था। ग्राहक ज्यादा होने से वह अत्यधिक व्यस्त था। उसकी पैसे रखने की गुत्थी में 57 हजार रुपए थे। उसने इस गुत्थी को अपने पास रेहड़ी पर रखा हुआ था। भीड़ ज्यादा होने का फायदा उठा कर दो आदमी गुत्थी को चुरा कर भाग गए।



