लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के सुप्रीमो राजकुमार सैनी ने गोहाना में कहा-11 फरवरी को लोसुपा पानीपत में करेगी महाकुंभ रैली
गोहाना :-17 जनवरी: लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के सुप्रीमो एवं कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद राजकुमार सैनी ने कहा कि पार्टी द्वारा 11 फरवरी को पानीपत में महाकुंभ रैली की जाएगी। रैली के लिए कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को निमंत्रण दें।
वह बुधवार को शहर में इंद्रगढ़ी स्थित सैनी धर्मशाला में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने रैली के लिए कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई। सैनी ने कहा कि कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव के लिए तैयार रहें। पार्टी के संगठन को मजबूत बनाएं।
प्रदेश अध्यक्ष विनोद पांचाल ने कहा कि लोग भाजपा से खुश नहीं हैं और कांग्रेस से भी मोहभंग हो चुका है। कार्यकर्ता अभी से ही चुनाव के लिए तैयारी शरू कर दें। उन्होंने कहा कि पार्टी रैली से अपना शक्ति प्रदर्शन भी करेगी।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष विनोद सैनी, सत्यनारायण पांचाल, महावीर कश्यप, अरुण निनानिया, रामकुमार सैनी, बलवान कश्यप, धर्मबीर प्रजापति आदि मौजूद रहे।



