गोहाना के आहुलाना शुगर मिल की पार्किंग से दो कर्मचारियों की बाइक चोरी
गोहाना :-16 जनवरी : गांव आहुलाना स्थित चौ. देवीलाल सहकारी चीनी मिल की पार्किंग से इसी चीनी मिल कर्मचारियों की बाइकें उड़ा ली गई। एक खलासी के बयान पर बरोदा थाने की पुलिस ने दोनों बाइकों की चोरी का केस दर्ज कर लिया।
जींद के गांगोली गांव का जगदीश पुत्र हरि राम तथा गोहाना के कथूरा गांव का भोला राम पुत्र राम कुमार आहुलाना चीनी मिल में नियुक्त हैं। जगदीश खलासी जब कि भोला राम वायरमैन है। दोनों कर्मचारी रोज की तरह से अपनी-अपनी बाइकों पर चीनी मिल में पहुंचे। वहां उन्होंने बाइकों को चीनी मिल की पार्किंग में खड़ा कर दिया। भोला राम ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि जब वह और जगदीश ड्यूटी खत्म होने पर घर वापस जाने के लिए पार्किंग में पहुंचे, वहां दोनों की बाइक ही नहीं थीं तथा कोई अज्ञात उन दोनों की बाइकों को चुरा कर ले गया। भोलाराम के बयान पर पुलिस ने दोनों बाइकों की चोरी का अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया।



