Breaking NewsCrimeGohana

गोहाना के गंगेसर गांव में बकान का पौधा काटने पर विवाद, भाई को बचाने गए ग्रामीण पर हमला

गोहाना :-16 जनवरी : गंगेसर गांव में एक प्लॉट में लगे हुए बकान के पेड़ को काटने पर विवाद हो गया। जब एक ग्रामीण अपने भाई को छुड़ाने के लिए पहुंचा, आरोपियों ने उलटे उसी पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल ग्रामीण को रोहतक के पी.जी.आई. अस्पताल में रेफर कर दिया गया। पुलिस ने उसके बयान पर तीन नामजद आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया। ये आरोपी एक महिला और उसके दो बेटे हैं।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

मोहन पुत्र इंद्र सिंह गंगेस गांव का रहने वाला है। उसने पुलिस को दिए बयान में कहा कि महाबीर सिंह उसका सगा भाई है। उसे पता चला कि प्लॉट में खड़े बकान के पेड़ को काटने को ले कर झगड़ा हो गया है तथा कर्म चंद की पत्नी राजो अपने दो बेटों-सोन और साहिल के साथ उसके भाई महाबीर सिंह से कहासुनी और गाली-गलौच कर रहे हैं। उस का आरोप है कि जब वह मौके पर पहुंचा, आरोपी मां-बेटों ने उसे ही घेर लिया। उसे डंडों से पीटने के साथ उस पर कुल्हाड़ी से वार किए गए।

परिजन मोहन को उपचार के लिए गोहाना के नागरिक अस्पताल में लाए।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button