Breaking NewsGohanaSocial

कनाडा से आये प्रतिभा जैन के भाई भाभी ने भांजे-भांजी से बंटवाए छोले-चावल

गोहाना :-16 जनवरी : कनाडा से आए एक मामा और मामी की जोड़ी ने अपने भांजे और भांजी के हाथों भट्ठा मजदूरों में पके चावलों औरछोलों के पैक बंटवाए। बच्चों में सेवा का संस्कार डालने के प्रयोजन से यह सेवा उनके छोटे-छोटे हाथों से करवाई गई।

वजीर पुरा स्थित टी. पी. एस. पब्लिक स्कूल की एम.डी. प्रतिभा जैन आर्य वज्र स्वाध्याय संघ की राष्ट्रीय महासचिव भी हैं। उनके भैया उमेश जैन और भाभी रितु जैन कनाडा में रहते हैं। उमेश और रितु जब प्रतिभा के घर आए, जैन गच्छाधिपति प्रकाश चंद जी और शेर-ए-हिंद सुंदर मुनि जी के दर्शन करते हुए उन्होंने जरूरतमंदों की सेवा करने की ख्वाहिश जाहिर की। इस पर गुरु देव ने उनको ईंट भट्ठे पर जा कर वहां मजदूरों की भूख मिटाने का परामर्श दिया।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

उमेश जैन और रितु जैन ने छोले और चावल के आधा किलो के पैक तैयार करवाए। वह अपने साथ भांजी यशी प्रतिभा जैन और भांजे श्रेष्ठ सुंदर जैन को भी ले गए। यशी और श्रेष्ठ, सिंगल पैरेंट मदर प्रतिभा जैन के दत्तक बच्चे हैं। उमेश और रितु जैन ने भोजन के पैक दोनों बच्चों से बंटवाए। भोजन वितरण का संयोजन राजेश जैन ने किया।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button