Breaking NewsGohanaSocial

हरियाणा रोडवेज गोहाना के कर्मचारियों ने यात्री को सुरक्षित सौंपा बस में छूटा बैग

गोहाना :-16 जनवरी : हरियाणा रोडवेज के कर्मचारियों ने एक बार फिर से ईमानदारी का परिचय दिया। गोहाना सब डिपो के दो कर्मचारियों को बस में एक बैग मिला। बैग के मालिक को बस स्टैंड पर सौंप कर उसे बैग सुरक्षित सौंप दिया गया |कंडक्टर और ड्राइवर ने कोई पुरस्कार स्वीकार करने से भी मना कर दिया।

नीर लाठर जींद के बूढ़ा खेड़ा गांव के हैं। सुरेंद्र सिंह वहीं के लिजवाना गांव के हैं। नीर लाठर कंडक्टर और सुरेंद्र सिंह ड्राइवर हैं। वह रोज शाम को 6:30 बजे गोहाना- जुलाना रूट पर आखिरी बस ले कर जाते हैं। नीर लाठर इंटक से सम्बद्ध हरियाणा रोडवेज कर्मचारी यूनियन की गोहाना इकाई के अध्यक्ष भी हैं।

नीर लाठर और सुरेंद्र सिंह रोज की तरह से लास्ट बस के साथ जुलाना के लिए रवाना हुए। जब वे जुलाना पहुंचे वहां उन्होंने एक सीट पर एक बैग देखा जो किसी यात्री का था और वह गलती से बस में भूल कर रास्ते में कहीं उतर गया था। ड्राइवर और कंडक्टर ने उस बैग को संभाल कर रख लिया।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

इसी बीच बनवासा गांव के किसान सुरेश गोहाना के बस स्टैंड पर इंक्वायरी पर फोन किया। सुरेश ने नीर लाठर का मोबाइल नंबर ले कर उनसे सम्पर्क किया। सुरेश ने बताया कि वह जल्दी में बस में अपना बैग भूल गया था। इस पर नीर लाठर ने सुरेश को बस स्टैंड पर आने के लिए कहा।

बनवासा से सुरेश बस स्टैंड पर पहुंचा। वहां नीर लाठर और सुरेंद्र ने सुरेश को रोडवेज के अधिकारियों की हाजिरी में बैग सौंप दिया। सुरेश के अनुसार बैग में दस्तावेजों और कपड़ों के साथ एक पर्से था जिसमें हजारों का कैश था। यात्री का कहना है कि उसे अपना पूरा सामान सही-सलामत मिल गया।

इससे पहले भी अनेक ऐसे मामले गोहाना में हो चुके हैं जब रोडवेज के कर्मचारियों ने उनको बस में मिले बैंगों को मालिकों का पता लगा कर उन्हें सुपुर्द किया।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button