Breaking NewsCrimeEducationGohana

गोहाना के न्यात गांव की राजकीय प्राथमिक पाठशाला में एजुसेट के कमरे की खिड़की काट कर चोरी

 

गोहाना :-16 जनवरी : न्यात गांव स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला में एजुसेट के कमरे की खिड़की के सरिये काटकर चोर अंदर से सी. पी. यू. और बैटरी चोरी कर ले गए। स्कूल के स्टाफ को इसकी जानकारी तब लगी, जब शीतकालीन अवकाश के बाद मंगलवार को वे स्कूल में पहुंचे। इसको लेकर स्कूल के मुख्याध्यापक ने सदर थाना में शिकायत दी, जिस पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

मुख्याध्यापक राजेश कुमार ने बताया कि शीतकालीन अवकाश के बाद मंगलवार को वह विद्यालय में पहुंचे थे। इस दौरान पार्ट टाईम स्वीपर ने सफाई करते एजुसेट के कमरे की पिछली खिड़की के पीछे से सरिये कटे हुए देखे। इसको लेकर उसने उन्हें सूचना दी। इसके बाद उन्होंने कमरे का दरवाजा खोलकर देखा तो अंदर से एजुसेट की दो बैटरी, एक सी. पी. यू. व दो कंप्यूटर लैब की बैटरी गायब मिली। उनके अनुसार स्कूल में स्थाई चौकीदार व अन्य चतुर्थ श्रेणी के पद खाली हैं। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने स्कूल में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इस पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button