Breaking NewsGohanaSocial
गोहाना वेलफेयर ग्रुप ने स्लम बस्तियों में बांटे कंबल और शाल
गोहाना :-15 जनवरी : मकर संक्रांति के पर्व पर गोहाना वेलफेयर ग्रुप की टीम स्लम बस्तियों में पहुंची। टीम ने इन बस्तियों में रहने वाले परिवारों में पुरुषों में कंबल और महिलाओं में शाल वितरित किए। साथ में मूंगफली और रेवड़ी के पैकेट दिए गए।
वितरण की अध्यक्षता ग्रुप के अध्यक्ष कृष्ण गोयल ने की। परियोजना निदेशक डॉ. राकेश रोहिल्ला और सुमित मित्तल रहे। कंबल और शाल वितरण करने वाली टीम में मनीष गोयल, सतीश गोयल, पंकज जैन, राम निवास गोयल, नवीन गर्ग, संजय गोयल, मनोज मेहता, विनय बजाज, जयेश आहजा और वंश मेहता थे।
कहां कितने कंबलों और शालों की आवश्यकता है, इस का आकलन करने लिए अध्यक्ष कृष्ण गोयल ने पूरी जानकारी एडवांस में जुटा ली थी ।



