Breaking NewsGohanaReligionSocial
गोहाना के लावारिस पीड़ित गौ माता गौशाला में वेद मंत्रों संग डाली आहुति
गोहाना :-14 जनवरी : लावारिस पीड़ित गौ माता गौशाला में रविवार को मकर संक्रांति पर्व पर हवन हुआ जिसमें वेद मंत्रों का उच्चारण करते हुए श्रद्धालु ने आहूति डाली। अध्यक्षता राष्ट्रीय वैदिक धर्मार्थ ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामेश्वर दास सैनी ने की तथा संयोजन महासचिव प्रेम लाल आर्य ने किया । रामेश्वर दास सैनी ने मकर संक्रांति के वैज्ञानिक और आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला। हवन के पुरोहित पं. बिजेंद्र शर्मा, मुख्य यज्ञमान सोना देवी सैनी और उषा रानी थे।
भंडारे की व्यवस्था बलराज मोर ने की। हवन में आहुति आजाद सिंह दांगी, अशोक आर्य, भूपेंद्र ठेकेदार, बलराज सैनी, प्रेम लठवाल, मोनू सैनी, पराग सैनी, डॉ. रितिका सैनी आदि ने डाली।


