गोहाना के शिवाला मस्तनाथ में जरूरतमंदों में बांटे गए 300 कंबल
गोहाना :-14 जनवरी: पुरानी सब्जी मंडी स्थित सनातन धर्म मंदिर शिवाला मस्तनाथ में मक्रर संक्रांति पर रविवार को तिहरे आयोजन हुए। जहां खुले भंडारे और निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाए गए. वहीं जरूरतमंदों में गर्म कंबल भी बांटे गए। 300 कम्बल वितरित किए गए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मंदिर के अध्यक्ष प्रवीण गोयल ने की। संयोजन करने वाली टीम में ओ. डी. शर्मा, विनोद अग्रवाल, वीरेंद्र जैन, अशोक जैन, गोबिंद गोयल, राम निवास सैनी, अरुण सैनी और प्रभात जैन रहे। मुख्य अतिथि गोहाना पुलिस जिले की डी. सी. पी. भारती डबास रहीं।
राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा की जगह उनके बेटे अश्विनी जांगड़ा पहुंचे। विशिष्ट अतिथि गोहाना नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन सुनील मेहता और सोनीपत भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष तीर्थ सिंह राणा के साथ सी.ए. विनोद गोयल, श्रीभगवान गोयल, सुंदर कश्यप, वेद प्रकाश जैन और दिल्ली के प्रदीप शर्मा रहे।
निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का शुभारंभ नागरिक अस्पताल के एस.एम.ओ. डॉ. संजय छिक्कारा ने किया। इस शिविर में डॉ. चक्रवर्ती शर्मा की टीम ने अपनी सेवाएं दीं। मकर संक्रांति समारोह में मंदिर के महिला मंडल में शम्मी अग्रवाल, अलका शर्मा, एकता गोयल, नमिता मेहता, अनिता देवगन, दिव्या मेहता, दिव्या ग्रोवर, सोनम शर्मा और राखी कपूर का विशेष सहयोग रहा।



