Breaking NewsEducationGohanaReligionSocial
गोहाना के गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज में स्वयंसेविकाओं ने मनाई लोहड़ी
गोहाना :-13 जनवरी : शहर के गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज में शनिवार को लोहड़ी का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। लोहड़ी पर्व एन.एस.एस. के तत्वावधान में हुआ। अध्यक्षता कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. सतीश कुमार ने की। संयोजन डॉ. एकता वशिष्ठ ने किया।
प्रिंसिपल डॉ. सतीश कुमार ने कहा कि सबसे ज्यादा सर्दी का प्रकोप लोहड़ी पर्व पर होता है। जब हम लोहड़ी की अग्नि प्रज्वलित करने के रूप में यज्ञ का अनुष्ठान करते हैं और तिल-मूंगफली का प्रसाद ग्रहण करते हैं, तब हमारे शरीर में ऊर्जा के साथ ऊष्मा का संचार होता है।


