मकर संक्रांति पर गोहाना के सिविल हॉस्पिटल के स्वास्थ्य कर्मियों ने करवाया हवन और भंडारा
गोहाना :-13 जनवरी : शनिवार को मकर संक्रांति पर्व की पूर्व संध्या पर शहर के नागरिक अस्पताल में
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने व्यक्तिगत रूप से सामूहिक हवन करवाया। हवन की पूर्णाहुति पश्चात खुले भंडारे का आयोजन भी किया गया।
यह लगातार दूसरा साल है जब नागरिक अस्पताल स्वास्थ्य कर्मचारियों की भक्ति का साक्षी बना है। मकर संक्रांति के दिन रविवार का अवकाश होने से इस बार हवन एक दिन एडवांस में करवा लिया गया। मुख्य यज्ञमान नागरिक अस्पताल के एस.एम.ओ. डॉ. संजय छिक्कारा बने ।
संयोजन ए. एम. ओ. डॉ. चक्रवर्ती शर्मा ने किया। आउटसोर्स मुख्य सहयोगी कर्मचारी नवनीत, मोनू, अशोक और राम नारायण रहे। हवन में आहुति डॉ. श्याम सुंदर, डॉ. निशा पहाड़िया और डॉ. हरीश कुमार, नर्सिंग अधिकारी रेखा मेहता और नीतू ने भी डाली। हवन के बाद खुले भंडारे का आयोजन किया गया। ये दोनों आयोजन नागरिक अस्पताल के पार्किंग एरिया में हुए।
2023 में पहली बार मकर संक्रांति पर नागरिक अस्पताल में हवन और भंडारा हुए थे। इस बार लगातार दूसरे साल उस परिपाटी को कायम रखा गया।


