Breaking NewsEducationGohanaSocial
गोहाना के नारी शक्ति सेवा संगठन ने बच्चों में बांटी नई वर्दियां
गोहाना :-13 जनवरी : मकर संक्रांति और लोहड़ी पर्व पर नारी शक्ति सेवा संगठन की टीम गोहाना-जींद मार्ग पर स्थित मीनाक्षी कॉलोनी में पहुंची। टीम ने इस कॉलोनी में जरूरतमंद बच्चों के लिए फ्री चलाए जा रहे एक निजी स्कूल में नई वर्दियां बांटीं। नारी शक्ति सेवा संगठन की टीम का नेतृत्व इस संगठन की अध्यक्ष पूजा जिंदल ने किया। उनकी टीम में राज बाला गोयल, मीनू गोयल, नीतू जिंदल, सीमा गोयल और रीना जिंदल थे। संगठन की टीम के स्कूल में पहुंचने पर अगवानी इस स्कूल के टीचर राजेश कुमार और पूनम ने की।
संगठन की टीम ने बच्चों को वर्दियों के साथ मूंगफली और रेवड़ी के पैकेट भी दिए। अध्यक्ष पूजा जिंदल ने कहा कि मकर संक्रांति और लोहड़ी के त्यौहार खुशियां बांटने और खुशियां बटोरने का त्यौहार है।



