Breaking NewsGohanaReligionSocial

गोहाना में दशम पातशाही के प्रकाशोत्सव पर प्रभातफेरी प्रारंभ

गोहाना :-13 जनवरी: दशम पातशाही गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव पर पुरानी सब्जी मंडी स्थित मुख्य गुरुद्वारे द्वारा प्रभातफेरी प्रारंभ कर दी गई। यह प्रभातफेरी श्री गुरु सिंह सभा के तत्वावधान में आयोजित की जा रही है।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

प्रभातफेरी को निशान साहिब के साथ रवाना श्री गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष सरदार काबल सिंह ने किया। प्रभातफेरी में मास्टर सोमनाथ चावला, हरीश हंस, जगदीश चिंदा, केसर दास, जगत सिंह, सतनाम सिंह आदि ने भी हिस्सा लिया। निशान साहिब की सेवा सर्वजीत सिंह, दीपक चावला, राज कुमार, शशि बाला, मतिंद्रजीत कौर, सुनीता हंस, रणजीत कौर और कर्णजीत सिंह ने की।

मुख्य गुरुद्वारे से प्रभातफेरी 16 जनवरी तक रोज सुबह 5 बजे प्रारंभ होगी और रोजाना नगर परिक्रमा करेगी। दशम पातशाही के प्रकाशोत्सव का मुख्य उत्सव 17 जनवरी को मुख्य गुरुद्वारे में आयोजित होगा।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button