Breaking NewsCrimeGohana
गोहाना में मैरिज पैलेस के बाहर खड़ी कार का शीशा तोड़कर उड़ाए 2 लाख
गोहाना :-13 जनवरी: शहर में बरोदा रोड स्थित मैरिज पैलेस के बाहर खड़ी कार का शीशा तोड़ कर दो लाख रुपये और दस्तावेज चोरी कर लिए गए। आदर्श नगर के रवि मान ने पुलिस को बताया कि उसकी अनाज मंडी में आढ़त की दुकान है। वह शुक्रवार रात को अपने दोस्त प्रसन्न निझावन के साथ अपनी स्विफ्ट में बरोदा रोड स्थित मैरिज पैलेस में शादी में आया था। कार को मैरिज पैलेस के बाहर खड़ी की थी। रात लगभग दो बजे वह बाहर आया तो कार का आगे का शीशा टूटा मिला। कार के अंदर रखे दो लाख रुपये, लाइसेंस और अन्य दस्तावेज चोरी हुए मिले।



