बी. पी. एस. महिला विश्वविद्यालय की वी.सी. ने कहा : असीम ऊर्जा और शक्ति है बेटियों में
गोहाना :-13 जनवरी : बी. पी. एस. महिला विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण अधिष्ठाता और युवा कल्याण विभाग द्वारा स्वामी विवेकानंद की 161 वीं जयंती पर जागरूकता रैली निकाली गई। वी.सी. प्रो सुदेश ने छात्राओं को युवा शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि बेटियों में असीम ऊर्जा और शक्ति है।
वी.सी. प्रो. सदेश ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का जीवन बहुत ही प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि भारत अपनी विकास यात्रा पर है, इसमें अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। छात्राओं का प्राथमिक दायित्व शिक्षा ग्रहण करना है तो बहुत ईमानदारी और लगन से शिक्षा ग्रहण करें।
वी.सी. ने आह्वान किया कि अपने संस्थान को सजगता से स्वच्छ रखें, यह हम सब की नैतिक जिम्मेदारी है। अपनी ऊर्जा और प्रतिभा का उपयोग राष्ट्र के विकास के लिए करें। अपने अच्छे मन, अच्छे वचन और अच्छे कर्म से राष्ट्र की सेवा करें। अपने परिवार, समाज, प्रदेश और देश का नाम रोशन करें।
इस अवसर पर रजिस्ट्रार डॉ. नीलम मलिक, प्रो. श्वेता हुड्डा, डॉ. सुमन दलाल, डॉ. सुषमा जोशी, डॉ इशानीँ आदि भी मौजूद रहे।



