Breaking NewsCrimeGohanaSocial

गोहाना के जसराणा गांव में नाली में गंदगी बहाने से रोका तो महिला को पीट डाला

गोहाना :-12 जनवरी : जसराणा गांव में एक महिला ने नाली में गंदगी बहाने से दसरी महिला को रोका तो उस समेत दो महिलाओं ने उसकी पिटाई कर दी। इसको लेकर उसने सदर थाना में शिकायत दी।

जगवंती पत्नी रामचंद्र ने पुलिस को बताया कि गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे वह घर से बाहर निकली तो उस सॅमय पड़ोस की महिला पूजा पत्नी सुनील नाली में गंदगी बहा रही थी। इसको लेकर उसने उसे रोका तो पूजा के साथ कीमत पत्नी भूपेंद्र ने उसे पीटना शुरू कर दिया।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

जगवंती का आरोप है कि पूजा और कीमत ने उसे पीटते-पीटते गली में गिरा दिया। इस पर उसके लड़के अजीत ने बीच-बचाव करके उसे छुड़ाया, जिसके बाद दोनों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। बाद में उसने सिविल अस्पताल में अपना इलाज कराया।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button