गोहाना अधिवक्ता परिषद ने स्वामी विवेकानंद जयंती मनाई
विदेशी में विवेकानंद ने मनवाया संस्कृति का लोहा : आर्य
गोहाना :- 12 जनवरी: यह स्वामी विवेकानंद ही थे जिन्होंने विदेशी धरा पर भारतीय संस्कृति का लोहा मनवाया था। शुक्रवार को यह टिप्पणी अधिवक्त परिषद के रोहतक विभाग प्रमुख वीरेंद्र सिंह आर्य ने की। वह गोहाना अधिवक्ता परिषद द्वारा आयोजित जयंती समारोह में मुख्य भाषण कर रहे थे।
वीरेंद्र सिंह आर्य अधिवक्ता परिषद के रोहतक के अध्यक्ष के साथ गोहाना बार एसोसिएशन के भी अध्यक्ष हैं।
स्वामी विवेकानंद की जयंती के कार्यक्रम की अध्यक्षता अधिवक्ता परिषद की गोहाना इकाई के अध्यक्ष देवेंद्र दहिया ने की। दहिया ने कहा कि आज के युवाओं को स्वामी विवेकानंद के कृतित्व और व्यक्तित्व से प्रेरणा ग्रहण करनी चाहिए।
इस अवसर पर रविंद्र शर्मा, अशोक लठवाल, मनजीत लठवाल, इंद्र प्रकाश शर्मा, राम लाल सिंगला, संदीप सनसनवाल, सुमन मलिक, अजीत सिंह, सुनील सहरावत, अशोक पूनिया आदि भी मौजूद रहे।


