Breaking NewsGohanaReligionSocial
गोहाना में संस्कृत के प्रकांड विद्वान स्व. आचार्य राम मूर्ति शास्त्री की 24वीं पुण्यतिथि पर बांटे गर्म वस्त्र
गोहाना :-12 जनवरी: संस्कृत के प्रकांड विद्वान स्व. आचार्य राम मूर्ति शास्त्री की 24वीं पुण्यतिथि पर शुक्रवार को जरूरतमंदों में गर्म वस्त्र वितरित किए गए। यह सँवा दिवंगत विद्वान के परिजनों ने की।
वेदपाठी सूर्य प्रकाश शास्त्री आचार्य राम मूर्ति शास्त्री के बेटे हैं। वह अपने पिता की बरसी पर हर साल झग्गी-झोपड़ियों में जाते हैं। वह झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले जरूरतमंद परिवारों में गर्म वस्त्र बांटते हैं।
शास्त्री परिवार गोहाना शहर में विश्वकर्मा कॉलोनी, धर्मपुरा बस्ती और ठसका रोड पर बसी झुग्गी-झोपड़ियों में पहुंचा। सूर्य प्रकाश शास्त्री के साथ उनकी पत्नी मीना, बेटा चैतन्य गोपाल और मयंक, बेटी महक भी थे। सूर्य प्रकाश शास्त्री ने 150 के करीब जरूरतमंद परिवारों को नए गर्म वस्त्रों की सौगात दी।


