Breaking NewsGohanaPolitics

अपराध और बेरोजगार में टॉपर बना हरियाणा : इंदुराज नरवाल

गोहाना :- 12 जनवरी : भाजपा-जजपा सरकार के दौरान विकास के हर पैमाने पर पिछड़ रहा हरियाणा, बेरोजगारी और अपराध में टॉप कर रहा है। यह कहना है कांग्रेस विधायक इंदुराज नरवाल का। वह शहर में नए बस स्टैंड के निकट स्थित अपने कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

इंदुराज नरवाल ने कहा कि हरियाणा में किसी का घमंड नहीं टिका और बीजेपी- जेजेपी का घमंड भी जनता तोड़ेगी। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के समय उन्होंने प्रदेश में बिजली कारखाने लगवाए, रेल, रोड, मेट्रो बनवाई, एक कलम से 1600 करोड़ के बिजली बिल माफ किये, 11000 सफाई कर्मचारी लगाये, लेकिन मौजूदा सरकार गोहाना की मंजूरशुदा रेल कोच फैक्ट्री भी प्रदेश से बाहर ले गई। आज हरियाणा में 2 लाख सरकारी पद खाली पड़े हैं। पक्की नौकरियों को कौशल निगम के जरिए कच्चे में बदल दिया जिसमें न नौकरी है न पेंशन। यही काम अग्निवीर योजना में हुआ जिसमें 18 साल का नौजवान भर्ती होगा और 4 साल बाद 22 की आयु में बेरोजगार होकर वापस घर लौट आयेगा।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

नरवाल ने कहा कि पूरे हरियाणा में कांग्रेस के पक्ष में बदलाव की हवा चल रही है और प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जो कहती है वह करती भी है। उन्होंने कहा कि इस सरकार ने हर वर्ग का तिरस्कार किया है। कोई ऐसा वर्ग नहीं बचा जो इस सरकार की तानाशाही के खिलाफ सड़क पर न आया हो। हर वर्ग को लाठी की भाषा में जवाब दिया।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button