जे.सी. आई. गोहाना स्टार की नई कार्यकारिणी की संस्थापना 14 को होगी
गोहाना :-12 जनवरी: जे. सी. आई. – गोहाना स्टार के नए अध्यक्ष रवि बत्रा की नई कार्यकारिणी की संस्थापना मकर संक्रांति पर 14 जनवरी को होगी। यह संस्थापना समारोह सायं 7 बजे सेक्टर 7 स्थित कम्युनिटी सेंटर में आयोजित होगा।
संस्थापना समारोह के लिए दिग्दर्शन नीरज मेहता का होगा। मेहता जे. सी. आई. – गोहाना स्टार के संस्थापक हैं तथा वर्ष 2024 के लिए जे. सी. आई. के जोन-10 के चेयरमैन निर्वाचित हो चुके हैं। मुख्य अतिथि जे. सी. आई. इंडिया के पी. एन. सी. संजय मांकड होंगे। निवर्तमान जोन चेयरमैन शैली चौधरी का संयोजन रहेगा। विशिष्ट आमंत्रित गोहाना नगर परिषद की चेयरपर्सन रजनी इंद्रजीत विरमानी होंगी।
मुख्य वक्ता संजीव तायल रहेंगे जो जोन 10 के पास्ट जोन प्रेसिडेंट हैं। इंस्टालेशन अधिकारी जोन-10 के अध्यक्ष जतिन सिंगला और इंडक्शन अधिकारी इसी जोन के उपाध्यक्ष मनीष सिंगला होंगे।
जे. सी. आई. – गोहाना स्टार की नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष रवि बत्रा के साथ सचिव मुकेश देवगन, कोषाध्यक्ष मनोज ठकराल, जेसरिट विंग की चैयरपर्सन राखी कपूर और जे. जे. विंग की चेयरपर्सन मन्नत मेहता भी पदभार ग्रहण करेंगे।



