गोहाना के जागसी गांव के गवर्नमेंट गर्ल्स हाई स्कूल में चल रहे जीवन कौशल शिविर में तैयार सामान का किया अवलोकन
गोहाना :-12 जनवरी: जागसी गांव के गवर्नमेंट गर्ल्स हाई स्कूल में चल रहे जीवन कौशल विकास शिविर का शुक्रवार को समापन हो गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि मुंडलाना खंड के बी. ई. ओ. बसंत ढिल्लों रहे। उन्होंने छात्राओं द्वारा शिविर में तैयार सामान का अवलोकन किया। समापन समारोह की अध्यक्षता हेडमास्टर धर्मपाल दहिया की। संयोजन शिक्षक नीरज सांगवान ने किया। बसंत ढिल्लों ने छात्राओं द्वारा तैयार सामान की सराहना की तथा उन्होंने सीमित दिनों में बहुत अच्छी तरह से प्रशिक्षण ग्रहण करते ही लाजवाब आइटम बनाए ।
शिविर में प्रतिभागी छात्राएं कक्षा 6 से 8 तक की रहीं। छात्राओं को कागज के फूलों के गुलदस्ते, क्ले की आकृतियां, सिलाई, कढ़ाई, ऊन से स्वेटर बुनने तथा पाक कला में अचार बनाने की ट्रेनिंग दी गई। इस अवसर पर बलवान सिंह शास्त्री, ईश्वर सिंह, कोमल, सीमा, जगदीश, पूनम, स्वीटी, सुनीता, जसबीर आदि भी मौजूद रहे।



