Breaking NewsGohanaHealthSocial

गोहाना के अभ्युदय आरोग्य केंद्र में दंत उपचार की सुविधा प्रारंभ

गोहाना :-12 जनवरी: शुक्रवार को स्वामी विवेकानंद जयंती पर अभ्युदय जनकल्याण ट्रस्ट ने गोहाना को एक नई सौगात दी। इस ट्रस्ट द्वारा दो वर्ष से संचालित अभ्युदय आरोग्य केंद्र पर अब जनसामान्य के लिए दंत चिकित्सा की सुविधा भी प्रारंभ कर दी गई है।

अभ्युदय जनकल्याण ट्रस्ट ने वसंत पंचमी के दिन 5 फरवरी 2022 को गोहाना में गजराज रोड के निकट अभ्युदय आरोग्य केंद्र की स्थापना की थी। इस केंद्र ने ऑपरेशन दृष्टि और ऑपरेशन मुस्कान पर फोकस किया। ऑपरेशन दृष्टि में 15 हजार नागरिकों की आंखों की जांच हुई। इनमें से करीब 10 हजार लोगों को चश्मे प्रदान किए गए। ऑपरेशन मुस्कान 60 साल या अधिक आयु के लिए था। कुल 267 बुजुर्गों को जबाड़े प्रदान किए गए।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

अब ऑपरेशन मुस्कान का विस्तार किया गया है। इसी कड़ी में शुक्रवार को अभ्युदय आरोग्य केंद्र पर आम जनता के लिए दंत रोगों का उपचार प्रारंभ कर दिया गया। इस के लिए डेंटल चेयर, एक्स-रे मशीन और कंप्रेसर सहित विभिन्न औजार दंत रोग के सुपर स्पेशलिस्ट डॉ. राकेश रोहिल्ला ने व्यक्तिगत रूप से भेंट किए हैं।

स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए दंत चिकित्सा की सुविधा शुरु कर दी गई। इस अवसर पर डॉ. सुनील कुमार, डॉ. प्रवेश कुमार, डॉ. ज्योति, कुलदीप सांगवान और उत्तम मलिक के साथ स्वयं डॉ. राकेश रोहिल्ला भी उपस्थित रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button