Breaking NewsEducationGohanaSocial

गोहाना के दीनबंधु चौ. छोटूराम चौक में स्थित गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में जीवन कौशल विकास शिविर में पहंचे बैंक और डाक अधिकारी

गोहाना :-11 जनवरी : शहर में दीनबंधु चौ. छोटूराम चौक में स्थित गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में इस समय चल रहे जीवन कौशल विकास शिविर में गुरुवार को बैंक और डाक विभाग के अधिकारी पहुंचे। उन्होंने स्कूल की छात्राओं को अपने-अपने विभाग से जुड़ी उपयोगी जानकारियां दीं।

अध्यक्षता स्कूल के प्रिंसिपल सुरेश नरवाल ने की आई.सी.आई.सी.आई. बैंक की गोहाना ब्रांच के मैनेजर अनिल शर्मा और असिस्टेंट मैनेजर मनीष गिरधर पहुंचे। उन्होंने बैंकिंग से जुड़ी सुविधाओं की विस्तार से जानकारी दी। बैंक के दोनों अधिकारियों ने छात्राओं द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब भी दिए।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

डाक विभाग से मुख्य डाकघर से अंजू, सितेंद्र, नरेश और आकाश पहुंचे। इन डाक कर्मचारियों ने कहा कि डाक विभाग की सेवाएं आज भी विश्वसनीयता के पैमाने पर सबसे खरी हैं। उन्होंने कहा कि सुकन्या समृद्धि योजना बालिकाओं के लिए अत्यन्त लाभप्रद है।

इस अवसर पर कांता काद्यान, गौरव कपूर, पीयूष कुमार, संगीता, सुदेश आदि उपस्थित रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button