Breaking NewsEducationGohanaSocial

गोहाना के जे.एल.एन. स्कूल के प्रिंसिपल डॉ. सचिन शर्मा ने कहा-एन. एस.एस. सिखाता है जीवन जीने की कला

गोहाना :-11 जनवरी : शहर के गुढ़ा रोड पर स्थित जे.एल.एन. स्कूल के प्रिंसिपल डॉ. सचिन शर्मा ने गुरुवार को कहा कि एन. एस. एस. जीवन को जीने की कला सिखाता है। वह स्कूल में सात दिन से चल रहे एन.एस.एस. के शिविर के समापन कर रहे थे।

समापन अवसर का दिग्दर्शन स्कूल की मैनेजर कृष्णा शर्मा ने किया, अध्यक्षता एम. डी. सुनील शर्मा ने की तथा संयोजन वाइस प्रिंसिपल सूरत शर्मा, सह निदेशक राज कुमार जांगड़ा और एन.एस.एस. की दूसरी यूनिट के कार्यक्रम अधिकारी चिराग जैन ने किया।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

प्रिंसिपल और पहली एन. एस. एस. यूनिट के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सचिन शर्मा ने स्वयंसेवकों को यातायात के नियमों से अवगत करवाया। स्वयंसेवकों में नवीन, भावेश, तरुण, विजय, राजीव, अंकित और पुरुषोत्तम ने भी यातायात के नियमों पर प्रकाश डाला।

प्रिंसिपल डॉ. शर्मा ने सड़क दर्घटना में घायलों की मदद के लिए आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यदि गंभीर रूप से घायल किसी व्यक्ति को भी उपचार वक्त पर मिल जाए, तब उसकी जान बच सकती है।

इस अवसर पर यशपाल शर्मा, सोमवीर मलिक, मनजीत लठवाल, हरीश सैनी, दीपक राठी, राकेश शर्मा, विजय चौहान, सोनू शर्मा आदि शिक्षक भी मौजूद रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button