बी. पी. एस. महिला विश्वविद्यालय के आंतरिक गुणवत्ता प्रकोष्ठ द्वारा डाटा मैनेजमेंट पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन
डिजिटल प्रारूप में हो सारा डाटा : प्रो. सुदेश

गोहाना :-11 जनवरी: बी. पी. एस. महिला विश्वविद्यालय के आंतरिक गुणवत्ता प्रकोष्ठ द्वारा डाटा मैनेजमेंट पर गुरुवार को एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। अध्यक्षता प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो अशोक वर्मा ने। मुख्य अतिथि वी.सी. प्रो सुदेश रही। उन्होंने कहा कि सारा डाटा डिजिटल प्रारूप में होना चाहिए।
वी.सी. ने कहा कि डाटा मैनेजमेंट बहुत ही आवश्यक है । हमारे लिए यह जानना जरूरी है कि हम डाटा को मैनेज कैसे करें। उन्होंने कहा कि हम जो कर रहे हैं या जो करना चाहते हैं, उन सब का रिकॉर्ड होना जरूरी है। जब महिला विश्वविद्यालय का नेक मूल्यांकन हुआ, तब दस्तावेज न होने से कुछ कठिनाइयों से गुजरना पड़ा। उन्होंने कहा कि रिकॉर्ड को एक बेहतर तरीके से रखना आवश्यक है। आज डिजिटल जमाना है। प्रो. अशोक वर्मा ने कहा कि डाटा मैनेजमेंट अपनी आदत बना लें। एक सकारात्मक सोच के साथ काम करें। इस अवसर पर हरियाणा नॉलेज कारपोरेशन लिमिटेड के प्रभारी सुनील कुमार ने भी डाटा मैनेजमेंट और ऑनलाइन प्रोसेसिंग पर अपने विचार साझा किए।



