Breaking NewsEducationGohanaSocial

सेवानिवृत्त एक्स. ई. एन. धर्मबीर मलिक ने कहा-परिपूर्ण कोई नहीं, हर कोई छोटी-बड़ी दिव्यांगता से ग्रस्त

गोहाना :-11 जनवरी: सेवानिवृत्त एक्स. ई. एन. धर्मबीर मलिक ने गुरुवार को कहा कि परिपूर्ण कोई नहीं है। हर कोई किसी न किसी छोटी-बड़ी दिव्यांगता से ग्रस्त है। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति का यह नैतिक कर्तव्य बनता है कि वह अपने से अशक्त व्यक्ति की यथासंभव सहायता करे।

धर्मबीर मलिक गोहाना-महम मार्ग पर मदीना गांव में स्थित डी.बी.एम. कॉलेज ऑफ एजुकेशन में भारतीय पुनर्वास परिषद के सहयोग से आयोजित 3 दिन की कार्यशाला में अंतिम सत्र में मुख्य उद्बोधन दे रहे थे। अध्यक्षता कॉलेज के निदेशक विकास मलिक ने की। विशिष्ट वक्ता डी. बी. एम. कॉलेज ऑफ फार्मेसी के प्रिंसिपल मंगलसेन हुड्डा रहे। मंच संचालन पाठ्यक्रम समन्वयक सोनू ने किया। विशिष्ट अतिथि विशाल मलिक रहे।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

प्रिंसिपल मंगलसेन हुड्डा ने कहा कि दिव्यांगता एक ऐसी कष्टप्रद स्थिति है जिस पर सहजता से किसी का ध्यान नहीं जाता। वस्तुत: दिव्यांगता अन्य सामाजिक समस्याओं से अधिक वरीयता की अधिकारी है।

कार्यशाला के आयोजन में प्रिंसिपल पूजा राणा, असिस्टेंट प्रोफेसर विजय प्रकाश तिवारी, सुरेंद्र मलिक, प्रीति गिल, पूनम आदि का विशेष सहयोग रहा।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button