Breaking NewsGohanaPoliticsReligion

कांग्रेस ने श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण ठुकराया, जनता कांग्रेस को ठुकरा देगी : BJP के वरिष्ठ नेता रमेश खुराना

गोहाना :-11 जनवरी : कांग्रेस नेतृत्व द्वारा अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोहे का निमंत्रण ठुकराए जाने पर गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता रमेश खुराना ने बड़ी तीखी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कांग्रेस ने निमंत्रण ठुकराया है, जनता आगामी चुनावों में कांग्रेस को ही ठुकरा देगी।

रमेश खुराना ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कांग्रेस ने निमंत्रण को अस्वीकार कर अपने हिंद विरोधी चेहरे का एक बार फिर से बेनकाब कर दिया है। जब केंद्र में कांग्रेस नीत यू.पी.ए. की सरकार थी, तब यही पार्टी थी जिसने भगवान राम के अस्तित्व तक को देश की सबसे बड़ी अदालत में नकार दिया था। जनता यह भी नहीं भूल सकती कि इसी कांग्रेस ने राम सेतु को ध्वस्त करने का प्रयास कर भगवान राम के असंख्य भक्तों की भावनाओं को आहत किया था।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि कांग्रेस दोषारोपण कर रही है कि भाजपा राम मंदिर के निर्माण का श्रेय हथिया रही है। उन्होंने कहा कि यह श्रेय कांग्रेस भी कब्जा सकती थी अगर उसने अपने शासनकाल में भगवान राम के मंदिर का निर्माण करवा दिया होता। रमेश खुराना ने कहा कि कांग्रेस हमेशा अल्पसंख्यकों की तुष्टिकरण की राजनीति करती रही है, उसी वोट बैंक को अपने हाथ से न सरकने देने के लिए कांग्रेस ने प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण अस्वीकार किया है। हिंदू समाज कांग्रेस की चाल
का बखूबी समझता है तथा इस अपमान का प्रतिशोध वोट की चोट से इसी साल ले लेगा।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button