बरोदा थाना के रिंढ़ाणा गांव में बाप को खेत के अंदर से जाने से रोका तो बेटे ने घर में घुस कर पीटा
गोहाना :-10 जनवरी: बरोदा थाने के रिंढाणा गांव में एक किसान ने अपने पड़ोसी को अपने खेत के अंदर से जाने से रोका। इस पर हुए झगड़े के बाद पड़ोसी ने किसान को उसके घर के अंदर घुस कर पीटा। इस पर पुलिस ने पीड़ित के बयान पर नामजद आरोपी पर केस दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सुनील पुत्र सरूपा रिंढाणा गांव का रहने वाला है। इसी गांव में उसका खेत है। उसने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसके पड़ोसी रमेश पुत्र बनी सिंह ने सुबह 9 बजे उससे झगड़ा किया। सुनील का कहना है कि उसने रमेश को अपने खेत के अंदर से जाने से रोका था। पीड़ित किसान के अनुसार दोपहर बाद अढ़ाई बजे रमेश का बेटा विकास उसके घर में घुसा। उसके हाथ में लकड़ी का बिंडा था। उसने वह बिंडा उसके सिर में जोर का मारा। बचाने के लिए चिल्लाने पर पड़ोसी मनर्जीत पुत्र चांद राम ने उसे विकास से छुड़वाया। सुनील को शहर के नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया। पुलिस ने नामजद आरोपी पर केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी।



