Breaking NewsEducationGohanaSocial

डॉ. समुन्दर दास ने गोहाना के गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में छात्राओं को कहा-प्रतिकूल परिस्थितियों का धैर्य के साथ करें सामना

गोहाना :-10 जनवरी : अध्यात्म में पी. एच. डी. डॉ. समुद्र दास ने बुधवार को कहा कि प्रतिकूल परिस्थितियों का धैर्य से सामना करें। वह शहर में दीनबंधु चौ. छोटू राम चौक में स्थित गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में छात्राओं का मार्गदर्शन कर रहे थे।

डॉ. समुद्र दास उक्त सरकारी स्कूल में इस समय चल रहे जीवन कौशल विकास शिविर में पहुंचे। शिविर की अध्यक्षता स्कूल के प्रिंसिपल सुरेश नरवाल ने की। विशिष्ट वक्ता आजाद हिंद देशभक्त मोर्चे के मुख्य संरक्षक आजाद सिंह दांगी रहे।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

प्रिंसिपल सुरेश नरवाल ने कहा कि मन, वचन और कर्म से किसी को भी आहत न करें। अपनी गलतियों को सुधार कर अच्छा नागरिक बनने का प्रयास करें। विशिष्ट वक्ता आजाद सिंह दांगी ने विश्व हिंदी दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने मातृभाषा का समुचित सम्मान करने की नसीहत दी ।

आयोजन में बी. आर. पी. कांता काद्यान, रविता सहराया, ममता, संगीता, सुदेश आदि भी मौजूद रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button