Breaking NewsEducationGohanaSocial
लॉ डिपार्टमेंट की एसोसिएट प्रोफेसर ने बताए बड़ौता के कॉलेज में महिलाओं के अधिकार
गोहाना :-10 जनवरी: रोहतक की एम.डी.यू. के लॉ डिपार्टमेंट की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. प्रतिमा रंगा बुधवार को बड़ौता गांव स्थित गवर्नमेंट कॉलेज में पहुंचीं तथा महिला प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित संगोष्ठी में महिलाओं के अधिकारों पर प्रकाश डाला।
संगोष्ठी की अध्यक्षता कार्यवाहक प्रिंसिपल डॉ. प्रदीप कुंडू ने की। संयोजन महिला प्रकोष्ठ की प्रभारी शान देवी ने किया। इस अवसर पर अनिल बडगूजर, डॉ. ज्योति, महक, डॉ. कविता राठी, ज्योति रानी, डॉ. राजेश डावर आदि प्राध्यापक भी उपस्थित रहे।



