गोहाना के बिजली कर्मचारियों को रोहतक की ललकार रैली का दिया न्योता
गोहाना :-10 जनवरी : उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के बरोदा रोड पर देवी नगर में स्थित गोहाना सिटी सब डिविजन के कार्यालय में बुधवार को सर्व कर्मचारी संघ की गोहाना खंड इकाई के सचिव सुरेश यादव पहुंचे। उन्होंने बिजली कर्मचारियों को 4 फरवरी को रोहतक में होने वाली राज्य स्तर की ललकार रैली का न्योता दिया। यादव ने कहा कि ललकार रैली कर्मचारी विरोधी सरकार की चूलें हिला देगी।
बैठक की अध्यक्षता ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन की सिटी सब डिवीजन इकाई के अध्यक्ष राजेश शर्मा ने की तथा संचालन जोगेंद्र नरवाल ने किया। बिजली कर्मचारियों को बताया गया कि यूनियन के त्रिवार्षिक चुनाव इसी माह होंगे। इस कड़ी में 19 जनवरी को सब अर्बन सब डिवीजन और 23 जनवरी को सिटी सब डिवीजन के चनाव करवाए जाएंगे।
ललकार रैली का निमंत्रण देने पहुंचे सरेश यादव ने कहा कि रैली में कच्चे के साथ पक्के कर्मचारी भी भाग लेंगे। इस अवसर पर जितेंद्र, गुलाब, मोहित, दीपक, राजेश, कश्मीरी लाल आदि भी उपस्थित रहे।



