AdministrationBreaking NewsGohanaSocial

मोहाना थाना और गोहाना पुलिस के जसमेर सिंह और सुनील बने सर्वश्रेष्ठ पुलिस कर्मचारी

गोहाना :- 10 जनवरी : गोहाना जिला पुलिस के दिसंबर 2023 माह के लिए मोहाना थाने के ए.एस.आई. जसमेर सिंह और क्राइम यूनिट-गोहाना के सिपाही सुनील कुमार सर्वश्रेष्ठ मासिक कर्मचारी बने। इस पर बुधवार को डी. सी. पी. भारती डबास ने दोनों कर्मचारियों को लघु सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में सम्मानित किया।

ए.एस.आई. जसमेर सिंह ने हिट एंड रन के ब्लाइंड केस में अज्ञात चालक को खोज कर गिरफ्तार किया, पिनाना गांव की हत्या के दो आरोपियों को पकड़ा तथा घूमती मिली एक अज्ञात दिमागी तौर से कमजोर महिला को सकुशल कैथल के उसके परिजनों को सुपुर्द किया।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

इसी तरह से सिपाही सुनील कुमार की अवैध हथियार पकड़ने में सराहनीय भूमिका रही। सुनील कुमार ने 5 अलग-अलग अभियोगों में 6 अवैध पिस्तौल तथा 5 जिंदा कारतूस बरामद किए।

पुलिस कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित करने के लिए एक नई मुहिम प्रारंभ की गई है। इस मुहिम में डी. सी. पी. द्वारा हर महीने के प्रदर्शन के आधार पर दो सर्वश्रेष्ठ मासिक कर्मचारी चयनित होंगे तथा उनको सम्मानित किया जाएगा।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button