Breaking NewsGohanaSocial

आहुति गोहाना के 992वें नेत्रदाता बने गोहाना के रमेश चंद्र तनेजा

गोहाना :-9 जनवरी रक्तदान- नेत्रदान- देहदान के लिए समर्पित संस्था आहुति ने मंगलवार को 992वां नेत्रदान रमेश चंद्र तनेजा (75) पुत्र स्व. जीवन दास तनेजा का करवाया। वह गोहाना नगर परिषद के पूर्व सीनियर वाइस चेयरमैन राजेंद्र गुलाटी के मामा थे। नेत्र ग्रहण करने के लिए दिल्ली में दरियागंज स्थित श्रॉफ आई सेंटर की टीम आई।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

रमेश चंद्र तनेजा अस्वस्थ चल रहे थे। उन्होंने आखिरी सांस सुबह 11:30 बजे ली । नेत्रदान की पहल उनकी पत्नी राधा रानी तनेजा, बेटे और बहू साहिल तनेजा और उर्वशी तनेजा के साथ बेटी-दामाद में आशा और संजय कुमार, वीना बत्रा और गुलशन बत्रा, सीमा नागपाल और विकास नागपाल ने की। तनेजा परिवार की ओर से आहुति से नेत्रदान करवाने का अनुरोध पूर्व नगर पार्षद जीतेंद्र उर्फ सीटू गेरा ने किया। इस नेत्रदान के लिए तनेजा परिवार को वार्ड नंबर 11 की नगर पार्षद अंजू कालड़ा और उनके पति सुरेंद्र कालड़ा की विशिष्ट भूमिका रही । श्रॉफ आई सेंटर से टेक्नीशियन आर. डी. शर्मा की टीम आई। आहुति की टीम बंटी हंस और हार्दिक निरंकारी पर आधारित थी ।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button