गोहाना के ककाना गांव में आई.ओ.सी. की पाइप लाइन की चेकिंग करने गए गार्ड को पीटा
गोहाना :-9 जनवरी : ककाणा गांव के खेतों से गुजर रही इंडियन ऑयल कंपनी (आई.ओ.सी.) की पाइपलाइन की चेकिंग करने गए सिक्योरिटी गार्ड की पिटाई कर दी गई।
सिक्योरिटी गार्ड ने इको गाड़ी सवार चार युवकों पर आरोप लगाया। इसको लेकर सदर थाना में गार्ड की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आंवली गांव निवासी जयपाल ने पुलिस को बताया कि वह एम. एस. सुखचैन सिंह सिक्योरिटी कंपनी में करीब 5 साल से गार्ड की नौकरी करता है। उसके अनुसार वह इंडियन आयल कंपनी की पाइपलाइन को ककाणा गांव के खेतों में चेक कर रहा था। जयपाल द्वारा पुलिस को दिए गए बयान के मुताबिक उसी समय वहां रजवाहे पर इको गाड़ी में चार युवक बैठे थे। आरोप है कि उन्होंने शराब पी रखी थी। उनमें से एक ने कहा कि यह व्यक्ति उनकी रेकी कर रहा है। इतना कहते ही सभी ने उसकी थप्पड़, लात-घूसों से पिटाई शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी देकर वहां से चले गए।
इसके बाद जयपाल ने अपने उपचार के लिए गोहाना के नागरिक अस्पताल में पहुंचा। पुलिस ने उसके बयान पर केस दर्ज कर लिया तथा जांच प्रारंभ कर दी।



