गोहाना सदर थाने में पुलिस कर्मचारियों की मॉक ड्रिल के आयोजन में आग पर नियंत्रण, दंगा विरोधी और भीड़ नियंत्रण का दिया प्रशिक्षण
गोहाना :-9 जनवरी : डी. सी. पी. भारती डबास के निर्देश पर थाना सदर में अग्निशमन विभाग तथा आर. ए. एफ. द्वारा आग पर नियंत्रण का प्रशिक्षण दिया गया | पुलिस कर्मियों की मॉक ड्रिल करवाते हुए दंगा विरोधी और भीड़ नियंत्रण का भी प्रशिक्षण गया |
प्रशिक्षण में आग के आधार और उसके प्रकारों से अवगत करवाया गया प्रशिक्षण में बताया गया कि आपात परिस्थितियों में फायर उपकरणों का कैसे प्रयोग करना है। पुलिस जवानों को आपात स्थिति से निपटने के लिए विभिन्न प्रकार के अभ्यास करवाए गए। इनमें विभिन्न प्रकार की फोर्मेशन बनाना, भीड़ को नियंत्रण करना, आंसू गैस चलाना तथा अन्य दंगा विरोधी उपकरणों के प्रयोग की जानकारी दी गई।
कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए गोहाना में विशेष कंपनियों का गठन किया गया है। कंपनी के जवान लाठी डंडा, कैन शील्ड, बॉडी प्रोटेक्टर, टियर गैस, दंगा विरोधी उपकरण और सक्षम आधुनिक हथियार के साथ एक कॉल की तैयारी की पोजीशन में रहेंगे।
प्रैक्टिकल ट्रेनिंग के दौरान अग्निशमन विभाग के सहयोग से थाना सदर में ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी तथा फायर नियंत्रण उपकरणों की व्यवस्था करवाई गई | फायरमैन नरेश ने अपनी टीम के साथ पुलिस जवानों को लाइव डेमो के साथ आग पर नियंत्रण के तरीके बताए |
वहीं आर. ए. एफ. की लोक व्यवस्था अकादमी, मेरठ से कोर्स पास उप निरीक्षक ऋषिपाल की स्पेशल टीम द्वारा दंगा विरोधी और भीड़ नियंत्रण के सम्बन्ध में प्रशिक्षण दिया गया। पुलिस जवानों को विभिन्न प्रकार के विरोध प्रदर्शन, हड़ताल, रोड जाम जैसी आपात स्थितियों से निपटने और बचाव के तौर-तरीके सिखाए गए |
