Breaking NewsGohanaSocial
गोहाना के गढ़ी सराय नामदार खां गांव में जरूरतमंदों में बांटे कंबल
गोहाना :-9 जनवरी : मंगलवार को गोहाना क्षेत्र के दो और महम क्षेत्र के एक दिवंगत नागरिक की संयुक्त स्मृति में जरूरतमंद ग्रामीणों में कंबल वितरित किए गए। यह कंबल वितरण समारोह गढ़ी सराय नामदार खां गांव की डॉ. अंबेडकर चौपाल में हुआ।
कंबल वितरण हरियाणा अंबेडकर संघर्ष समिति के संस्थापक स्व. मास्टर बलवंत नरवाल के साथ आई.टी.आई. के अनुदेशक स्व. जितेंद्र दांगी, महम की सरस्वती मित्तल पत्नी विजय मित्तल की स्मृति में हुआ। संयोजन समिति के प्रदेश अध्यक्ष मनजीत दहिया और प्रदेश महासचिव रोहतास अहलावत ने किया। जरूरतमंद परिवारों में कंबलों का वितरण जिन विशिष्ट व्यक्तियों के हाथों से करवाया गया, वे डॉ. सुरेश सेतिया, आजाद सिंह दांगी, राजपाल कश्यप, सुरेश शर्मा, बलबीर प्रजापति, सत्यवीर अहलावत, राम चंद्र मेहरा, दयानंद नरवाल और सुनील पटेल रहे।



