Breaking NewsEducationGohanaSocial

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की रोहतक ब्रांच के मैनेजर आर. के. मलिक ने गोहाना JLN स्कूल के NSS के शिविर में कहा-अनवेरीफाइड साइट या लिंक पर न जाएं

गोहाना :-8 जनवरी : सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की रोहतक ब्रांच के मैनेजर आर. के. मलिक ने सोमवार को कहा कि इंटरनेट के इस्तेमाल में बरती गई थोड़ी-सी लापरवाही का फायदा उठा कर अपराधी साइबर क्राइम को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने परामर्श दिया कि अनवेरीफाइड साइट या लिंक पर न जाएं।

आर. के. मलिक गुढ़ा रोड पर स्थित जे. एल. एन. स्कूल में चल रहे एन. एस. एस. कैंप में शिविरों का मार्गदर्शन करने के लिए पहुंचे। विशिष्ट वक्ता इसी बैंक की गोहाना ब्रांच के मैनेजर शुभम गोयल रहे। मार्गदर्शन स्कूल की मैनेजर कृष्णा शर्मा का रहा। संयुक्त अध्यक्षता स्कूल के एम.डी. सुनील शर्मा और प्रिंसिपल सचिन शर्मा ने की।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

मैनेजर शुभम गोयल ने कहा कि डिजिटल इंडिया के तहत सब सरकारी सुविधाओं को इंटरनेट से जोड़ा जा रहा है। विद्यार्थी अपनी शिक्षा की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए भी इंटरनेट का इस्तेमाल कर रहे हैं। बेहतर विकास और उन्नति के लिए डिजिटल होना समय की मांग है।

इस अवसर पर वाइस प्रिंसिपल सूरत शर्मा, सह निदेशक राज कुमार, योग शिक्षक विजय चौहान, डी.पी.ई. सोनू शर्मा आदि के साथ एन. एस. एस. की दूसरी यूनिट के कार्यक्रम अधिकारी चिराग जैन भी मौजूद रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button