Breaking NewsGohanaSocial
प्रेम दहिया के हां मैं हिंदू गीत का तीर्थ सिंह राणा ने किया विमोचन
गोहाना :-8 जनवरी : सोमवार को सोनीपत भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष तीर्थ सिंह राणा ने शहर में पार्क रोड पर स्थित अपने कार्यालय में नए गीत हां मैं हिंदू का विधिवत विमोचन किया।
हां मैं हिंदू गीत के निर्माता प्रेम दहिया है। निर्देशन मनीष एस. कुमार ने किया है। इसे सुरबद्ध गायक रोहित गुप्ता ने किया। इस गीत में अभिनय करने वाले कलाकार नेहा गुप्ता, मीतू, मनोज सरोहा, प्रवेश कुमार, जगदीश दहिया, प्रवीण कश्यप, अनुराग दहिया आदि ने किया है। मार्गदर्शन संत रमेश कुमार का है।
नए हिंदू गीत का विमोचन करते हुए भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष तीर्थ सिंह राणा ने उम्मीद जाहिर की कि यह गीत हिंदुओं में नव चेतना का संचार करेगा।



