गोहाना भाविप ने गोहाना पुरानी अनाज मण्डी की किशनी देवी गोयल के नेत्र कराये अमर
गोहाना :-8 जनवरी: भारत विकास परिषद की गोहाना इकाई ने सोमवार को किशनी देवी गोयल (78) पत्नी स्व. राधेश्याम गोयल के नेत्र अमर बना दिए। उनके नेत्रदान को स्वीकार करने के लिए करनाल के माधव नेत्र बैंक की टीम पहुंची।
किशनी देवी गोयल पुरानी अनाज मंडी के बाजारी मोहल्ले में रहती थीं। उनकी मृत्यु होने पर उनके नेत्रदान की पहल उनके बेटे-बहू पवन गोयल और रेणु गोयल के साथ बेटियों और दामादों में उर्मिला अग्रवाल और अनिल अग्रवाल, कांता बंसल और राजेश बंसल, आशा मित्तल और दुर्ग प्रकाश मित्तल, मीना गर्ग और सुभाष गर्ग ने की । गोयल परिवार की ओर से भारत विकास परिषद से नेत्रदान का अनुरोध मृतका के पोते वंश गोयल, पोतियों- कल्पना गोयल और महक गोयल ने की।
भारत विकास परिषद की टीम सुनील कुच्छल, रविंद्र गर्ग और अश्विनी गर्ग पर आधारित थी । माधव नेत्र बैंक, करनाल की टीम में दीपक कुमार और रवि थे।



