Breaking NewsGohanaPatriotismSocial

गोहाना के आजाद हिंद देशभक्त मोर्चे ने 125 वर्ष के दीर्घजीवी स्वामी भीष्म को दी श्रद्धांजलि

गोहाना :-8 जनवरी : 125 वर्ष लंबे जीवन का आनंद लेने वाले स्वामी भीष्म की 40वीं पुण्यतिथि पर सोमवार को उनको श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहर के सेक्टर 7 स्थित महर्षि दयानंद सरस्वती पार्क में उनके चित्र पर नागरिकों ने बारी-बारी से पुष्पांजलि भेंट की । तत्वावधान आजाद हिंद देशभक्त मोर्चे का रहा।

मोर्चे के मुख्य संरक्षक आजाद सिंह दांगी मुख्य वक्ता रहे। उन्होंने कहा कि आजादी के आंदोलन में स्वामी भीष्म की मुख्य भूमिका रही। उन्होंने 85 मंडली तैयार की तथा गांव-गांव आजादी का बिगुल बजाया। उन्होंने सामाजिक कुरीतियों और अंधविश्वास के खिलाफ जन चेतना अभियान भी छेड़ा।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

श्रद्धांजलि समारोह की अध्यक्षता प्रेम लाल आर्य ने की जो आर्य समाज की बरोदा रोड इकाई के अध्यक्ष हैं। प्रेम लाल आर्य ने कहा कि स्वामी भीष्म के सवा सदी लंबे जीवन पर विभिन्न विश्वविद्यालयों में शोध हुए। उन्होंने भजनों की 250 पुस्तकों की रचना की। इस अवसर पर उमेद सिंह पांचाल, सुनील पांचाल, संतराम पांचाल, जगदीश पांचाल, जयपाल माथुर, सहज राम मलिक, अजय पांचाल, रघुबीर भनवाला, अरविंद दांगी, अशोक आर्य आदि भी उपस्थित रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button