Breaking NewsCrimeGohana

गोहाना के खानपुर कलां गांव में मीटर उतारने गए कर्मियों को डिफाल्टर उपभोक्ता ने दी धमकी

गोहाना :-7 जनवरी : खानपुर कलां गांव में बिजली बिल जमा न कराने पर डिफाल्टर के घर से मीटर उतारने वाले निगम कर्मचारियों को फोन पर धमकी दी गई। इसको लेकर एरिया इंचार्ज ने संबंधित अधिकारी के कार्यालय में शिकायत दी।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

एस.डी.ओ. सुनील कुमार ने पुलिस को बताया कि एरिया इंचार्ज जे.ई. वजीर सिंह ने कार्यालय में लिखित शिकायत दी है कि उच्च अधिकारियों के आदेशानुसार डिफाल्टरों के मीटर उतारने के लिए टीम खानपुर कलां गांव में गई थी। इस दौरान पुलिस की सहायता के साथ टीम में शामिल लाइनमैन हिमांशु व आनंद सिंह के साथ एक डिफाल्टर का मीटर उतारा गया। उसका बकाया बिल 1 लाख 17 हजार 723 रुपए था।

इसके बाद लाइनमैन आनंद सिंह को फोन पर धमकी दी गई, जिसमें कहा गया कि मीटर उतारने का रिजल्ट भुगतने के लिए तैयार रहना। यही नहीं आरोपी ने परी टीम को चेताया कि अगर उसका मीटर वापस नहीं लगाया तो अंजाम गलत होगा।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button