गोहाना की श्री कृष्ण आदर्श गौशाला के कर्मचारियों में वितरित की गर्म जैकेट
गोहाना :-7 जनवरी: शहर में देवीनगर में स्थित श्रीकृष्ण आदर्श गौशाला सेवा समिति में रविवार को गौशाला के कर्मचारियों में गर्म जैकेट वितरित की गई। ये जैकेट इस गौशाला के अध्यक्ष घनश्याम तायल ने व्यक्तिगत रूप से उपलब्ध करवाई।
घनश्याम तायल पहले सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुने जाते रहे तो पिछली तिमाही के त्रिवार्षिक चुनाव में वह बाकायदा मतदान से हुए चुनाव में भी अध्यक्ष निर्वाचित हो गए। तायल जब से अध्यक्ष बने, तब से वह हर साल गौशाला के कर्मचारियों को ठिठुरन से बचाने के लिए गर्म वस्त्र भेंट करते हैं।
इस बार घनश्याम तायल ने गर्म जैकेट वितरित कीं। उन्होंने यह वितरण कार्य गौशाला के लंबे समय से अध्यक्ष रह चुके जय नारायण गुप्ता को सम्मान देते हुए उनके हाथों से करवाया। जैकेट वितरण का संयोजन गौशाला के सचिव राम कुंवार गर्ग और कोषाध्यक्ष अनिल गोयल ने किया।
इस अवसर पर संदीप शर्मा, शुभम गोयल, श्याम लाल वशिष्ठ, डॉ. प्रदीप कुमार, जगदीश गोयल, पुरुषोत्तम दास मंगल आदि भी उपस्थित रहे।



